अल्मोड़ा। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से प्रदेश बारिश का दौर जारी है, दो दिन राहत के बाद एक बार शुक्रवार देर रात कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। अल्मोड़ा की बात करें तो यहां भी अधिकांश जगहों पर आज बादलों ने डेरा डाला हुआ है। उधर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम बदलता रहेगा। उधर पिछले दिनों हुई बर्फबारी से भी तापमान में खाई गिरावट देखने को मिल रही है। हांलाकि दो चटख धूप खिलने के बाद गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन देर रात हुई बारिश से एकबार फिर तापमान में गिरावट आई है।