अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए संसद भवन के उद्घाटन और लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने वाला बिल पेश करने पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। लीला बोरा ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर नए संसद भवन का शुभारंभ कर मोदी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने का बिल पेश कर इतिहास रचा है।उन्होंने कहा कि इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी और महिला सशक्तीकरण अभियान सार्थक होगा। कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं का सम्मान हुआ है। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।