अल्मोड़ा। बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति द्वारा आज माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया। इस दौरान सुंदरकाण्ड का पाठ भी किया गया। महादेव को भोग और कन्या पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भजना-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। वहीं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष की स्मृति में गर्म कपड़े और कंबलों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामअवतार अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, मनोज वर्मा, अभय साह, विकास कनौजिया, आशीष जोशी, कार्तिक साह, राजेन्द्र सिंह, किशन सिंह बिष्ट, विनोद कनवाल, दिनेश गोयल, हरीश कनवाल, बिक्की बिष्ट, नीरज रावत, विजय रावत, लाल सिंह, कपिल कनवाल, अनिल कनवाल, अर्जुन कनवाल, किशन कनवाल, राजू कनवाल दीपक जीना, राहुल बनकोटी, दीपक कनवाल, नरेन्द्र सिंह कनवाल, मनीष साह, दीपक तिवारी, प्रमोद कुमार, यजुवेन्द्र साह, कमलेश जोशी, कैलाश जोशी, दीप जोशी, दीपक तिवारी, सागर रावत, शुभम वर्मा, मुकेश जोशी आदि थे। आयोजन को मंदिर के महन्त राहुल गिरी महाराज एवं पुजारी दिनेश जोशी के दिशा-निर्देशों में किया गया।