अल्मोड़ा। यहां पाताल देवी स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने सभी बूथ समितियों का गठित लगभग पूर्ण कर ली गयी है तथा पन्ना प्रमुख का कार्य जहां बचा है उसे समय रहते पूर्ण कर लें उसके लिए 28 मई तक किसी भी हालत में पूरा करने को कहा।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता ही है कि आज विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। इस दौरान महासम्पर्क अभियान आगामी की जिम्मेदारी सौंपी गयी। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी व अर्जुन बिष्ट ने किया। बैठक में रवि रौतेला, लता बोरा, रणजीत सिंह भंडारी, अरविन्द बिष्ट, ललित लटवाल, महिपाल बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, आनन्द डंगवाल, बीना नयाल, महेश बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, जगत तिवारी, मुस्तकीम मलिक, लीला बोरा, कविंद्र पान्डे, ललित मेहता, देवेन्द्र सिहं सत्यपाल, अमर सिंह मेहता, कृष्ण बहादुर, निर्मला जोशी, डा. इंदु प्रभा जोशी, रमा जोशी, जगदीश तिवारी, दर्शन रावत, प्रेम लटवाल, संजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।