अल्मोड़ा। यहां चौघानपाटा में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’ का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं ने मोनू को नगर अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। नगर अध्यक्ष साह ने कहा कि वह संगठन में सभी को साथ लेकर कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने पद का निर्वहन करेंगे। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। कहा कि पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए हर संभव कार्य किए जायेंगे। कहा कि नगर के प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाया जायेगा। कहा कि आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा। वहीं पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, महेश बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, बृहस्पति गिरी महाराज, मनोज जोशी, देवेंद्र सत्यपाल, रमेश मेर, सुनील जोशी, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, सौरभ वर्मा, अर्जुन बिष्ट, अरविंद बिष्ट, दर्शन रावत, ख्याली पांडे, राजा खान, धर्मवीर आर्य, अजय वर्मा, आशीष कुमार, पियूष कुमार, सलमान अंसारी, किरण पंत, लीला बोरा, रेखा आर्या, चंद्रा जोशी, मीना नेगी, इंदु प्रभा जोशी, हेमा सुप्याल, प्रेमा मेर, रमा जोशी, तारा जीना, हीरा कनवाल, रणजीत सिंह भंडारी, अभिषेक जोशी, हेमंत पांडे, जगत भट्ट, भुवन बिष्ट, भुवन वर्मा, पंकज वर्मा आदि मौजूद थे।