अल्मोड़ा। यहां गुरुरानी खोला में आज दस दिवसीय देवी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर धूणी मंदिर से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाला। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। माता रानी के जयकारे लगाते हुए महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ प्रारंभ की गई। इस दौरान कलश यात्रा जाखण देवी होते हुए शैः भैरव मंदिर से वापस धूणी मंदिर पहुंची। इस अवसर पर मोहन चंद्र गुरुरानी, हरीश चंद्र गुरुरानी, नवीनचंद्र गुरुरानी, महेश चंद्र गुरुरानी, रवि कमल जोशी, कैलाश गुरुरानी, दर्शन भोज, आशीष गुरुरानी, सुधीर कर्नाटक, गणेश गुरुरानी, दीपक, सुशील गुरुरानी, मुकेश गुरुरानी, दिनेश पांडे, मनोज जोशी, खजान कांडपाल, नंद किशोर पांडे, गिरीश चंद्र कांडपाल, दयाल पांडे, केवलानंद पांडे, पवन बिष्ट, दीपा गुरुरानी, तारा गुरुरानी, लक्ष्मी जोशी, दीपा कांडपाल, प्रेरणा गुरुरानी, मंजू गुरुरानी, चंपा गुरुरानी, निर्मला अधिकारी, मीना गुरुरानी, पुष्पा गुरुरानी, सावित्री जोशी, चम्पा गुरुरानी, दीपा गुरुरानी, मीना पांडे, जीवंती गुरुरानी, संदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।