अल्मोड़ा। आज नगर के एक होटल में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कई आरोप लगाए। कहा गया कि आज देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहंी है, देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है और लोगों को आपस में लड़ाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि हालात यह हैं कि महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर बात ही नहीं होती है। भाजपा सरकार ने देश की जनता को आपस में ही उलझाकर रख दिया है। कहा कि भाजपाई सिर्फ और सिर्फ भाषणों में विकास कर रहे हैं। देश की जनता और जनता की समस्याओं से भाजपा सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है और इसका जवाब जनता जरूर देगी। कहा कि देश में सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग हो रहा है और सरकार के खिलाफ बोलने वालों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी निंदनीय है। उन्होंने उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रदेश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ शिरकत की।