अल्मोड़ा। यहां सोबन सिंह जीना विवि में भारत के वीर शहीदों की याद में शौर्य दीवार का अनावरण किया गया। यहां गणित विभाग में स्थापित किये गए शौर्य दीवार में देश की रक्षा को लेकर प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को लेकर दीवार तैयार की गई है। जिसका अनावरण कर देश के वीरों को स्मरण किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत यह शौर्य दीवार का अनावरण किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने शिक्षकों के साथ संवाद किया। संवाद कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने किया। प्रो. बिष्ट ने शौर्य दीवार के संबंध में बात रखी और विश्वविद्यालय के कुलपति का स्वागत किया। कुलपति प्रो. भंडारी ने कहा कि विश्वविद्यालय बनने के बाद सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय आज अपना स्वरूप गृहण कर चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक लेकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय ने नवीन शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम को इस वर्ष ने क्रियान्वित कर दिया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और विशेषज्ञों के सहयोग से एनईपी 2020 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। अभी कई फैकल्टी वोकेशनल पाठ्यक्रमों के अनुरूप पाठ्यक्रम सामग्री का निर्माण कर रहे हैं जो मिशाल होगी। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह ने संवाद कार्यक्रम में आभार जताया। इस दौरान कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. इला साह, प्रो. जया उप्रेती, प्रो. एमएम जिन्नाह, प्रो, सोनू द्विवेदी, डॉ. मुकेश सामंत, प्रो. शेखर जोशी, प्रो. भीमा मनराल, प्रो. जेएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।