अल्मोड़ा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेसी अब घर-घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। 26 जनवरी से चला अभियान दो महीने यानी 26 मार्च तक चलेगा। इसी क्रम में अल्मोड़ा से निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा बुधवार को ग्राम नाटाडोल ग्राम पंचायत भांगा देवली पहुंची। जहां ग्रामीणों यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने महंगाई, बेरोजगारी, विकास को लेकर भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। सतवाल ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी, महंगाई को रोकने समेत सभी मोर्चो में असफल हो गयी है। डबल इंजन का दंभ भरने वाली सरकार का इंजन फेल हो चुका है। आज उत्तराखंड समेत पूरे देश के बेरोजगार युवाओं में हताशा व निराशा का माहौल है। जनता भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है। सतवाल ने कहा कि इस इस देश को सिर्फ कांग्रेस चला सकती है। इसलिए कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। ब्लॉक प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर शिवराम आर्य, रमेश बिष्ट, रमेश मेलकानी, जीवन चंद्र, नरेंद्र आर्य, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।