अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज गंगानगर मोतियापाथर, लमगड़ा में 100 छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया दिया जा रहा है। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के उपसचिव यशपाल भट्ट ने बताया कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों के छात्राओं को दो माह का कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर मोतियापाथर लमगड़ा में भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं को कोच यशपाल भट्ट व छात्रा प्राची आर्या द्वारा पंच, किक, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य विजय कुमार जोशी द्वारा बताया गया कि आज के समय में बालिकाओं को अपनी खुद की आत्मरक्षा करनी आनी चाहिए। इस दौरान प्राचार्य दयानन्द, हिमांशु मिश्र, राजेन्द्र सिंह नगरकोटी, प्रदीप सिंह बिष्ट, सत्येश्वर प्रसाद, तारा सिंह बिष्ट, राजेश चन्द, जानकी जोशी, पूनम तिवारी, सीमा, शशि कान्ति, गीतांजलि, रुचि जोशी, रश्मि मिश्र, आशा राणा आदि मौजूद रहे।