अल्मोड़ा। सड़कों की दुर्दशा को लेकर आज कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर पहुंचे और विभागीय अधिशासी अभियंता का घेराव किया। इस दौरान विधायक तिवारी ने कहा कि काफी अर्से से विधानसभा की सड़कों की हालात खराब हैं। विगत तीन वर्ष से रानीधारा क्षेत्र की सड़क क्षतिग्रस्त होने पर लगातार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखने एवं निर्देश देने के बाद भी उदासीनता बरती जा रही है। इस दौरान आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कांग्रेस विधायकों की विधानसभाओं की अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर भूपेन्द्र सिंह भोज, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, विनोद वॆष्णव, तारा चन्द्र जोशी, आनन्द सिंह बगडवाल, हेम चन्द्र जोशी, गीता महरा, दिनेश पिलख्वाल, तारू तिवारी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, विक्रम बिष्ट, अमन अंसारी, पूरन सिंह रौतेला, अरविन्द रौतेला, सुनील कर्नाटक, मनीराज सिंह मटेला, कुन्दन कोरंगा, मदन डांगी, निर्मल रावत, बलवन्त सिंह, देवेन्द्र बिष्ट, मनोज बिष्ट, मनोज वर्मा, सतीश पाण्डेय, जगदीश देवडी, राहुल अधिकारी, बालम सिंह, गजेन्द्र फर्तयाल, विशाल अधिकारी, आशुतोष कनवाल, भुवन अधिकारी, कार्तिक साह, बिन्दु रौतेला आदि मौजूद रहे।