अल्मोड़ा। आज यहां दन्या से नैनोली गांव जा रहा एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या यूके 04 सीए 9944 दन्या से नैनौली गांव जा रहा था तभी तकनीकी कामियों के कारण वाहन पिकअप ग्राम थली के पास सड़क से करीब 50 मीटर नीचे पलट गई। जिसमें पिकअप चालक मोतिया पाथर निवासी सुमित रजवार और थली, दन्या निवासी रूप सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दन्या पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी धौला देवी में भर्ती कराया गया।