द्वाराहाट। आदर्श इंटर काॅलेज सुरईखेत के छह विद्यार्थियों का राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयन हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी है। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित एक सादे समारोह में चयनित बच्चों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार पंत ने बताया कि राकेश बिष्ट, लोकेश बसेड़ा, जयदीप सिंह, नीरज पुजारी, मनीषा आर्य व खुशी का चयन हुआ है। बताया कि वर्ष 2009 से लगातार विद्यालय के छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतिभा खोज, इंस्पायर अवॉर्ड सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चयन होता आ रहा है। इस दौरान शिक्षक गौरव जोशी, मुकेश चैधरी सहित तमाम लोगों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।