अल्मोड़ा। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जनपद में धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान दीन दयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना अंकिता भंडारी हत्याकांड की निंदा कर मृत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए दो मिनट का शोक रखा गया। घटना में लिप्त व्यक्तियों को कड़ी सजा की मांग की गई। इस दौरान सांसद अजय टम्टा, कैलाश गुरुरानी, अरविंद बिष्ट, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, बंसीलाल कक्कड़, मनोज जोशी, अमित साह, धर्मेंद्र बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, राजा खान, पूनम पालीवाल, गोविंद मटेला, पंकज जोशी, सुनील जोशी, आशीष गुरुरानी, पारस कांडपाल, हितेश नेगी आदि मौजूद रहे।