अल्मोड़ा। सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा दीवार लेखन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर मंडल के अध्यक्ष अमित साह मोनू ने बताया कि सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत दीवार लेखन का कार्य आज रोडवेज वर्कशॉप के पास शुरू कर दिया गया है जिसे शहर के विभिन्न बूथों पर किया जाएगा, जिसके माध्यम से पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान गोविंद पिलखवाल, कैलाश गुरुरानी, गोविंद मटेला, सागर गंगोला, सौरभ वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, प्रयाग जोशी, कृष्णा सिंह, देवेंद्र सतपाल, धीरज बोरा, जीवन चंद्र, भावना तिवारी, उषा शर्मा, ललित मिश्रा, हयात सिंह बिष्ट, पीयूष कुमार, मुकेश गुरुरानी, अभिषेक जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।