अल्मोड़ा। आज नगर में क्रिसमस पर्व की धूम देखने को मिली। इससे पहले देर शाम तक लोग पर्व को लेकर बाजार में खरीददारी करते नजर आए। उधर स्कूलों में क्रिसमस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के बडन मैमोरियल चर्च में क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर ईसा मसीह को याद करते हुए मानव जाति के कल्याण की कामना की गई। इस दौरान पादरी राबिंसन दास ने उगों को प्रार्थना कराई और ईसा मसीह द्वारा शांति और मानव जाति के कल्याण के लिए किए गए बलिदान को याद किया। प्रार्थना से पूर्व कोरस का गायन भी किया गया। वहीं कोविड नियमों के चलते गिरजाघर के भीतर अनावश्यक भीड़ को रोकने का प्रयास भी किया गया। इस मौके पर पादरी राबिंसन दास, विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, रैमजे इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीटी विल्सन, अमित जोशी, एडम्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व स्टाफ, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, केवल सती, शोभा जोशी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।