अल्मोड़ा। कांग्रेस के एआईसीसी पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल व राजस्थान के सचिव विगत दिवस अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पालिका सभागार में आयोजित बैठक में कांग्रेसियों को सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कहा कि आज देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता में भेजने के लिए आतुर है। कहा कि भाजपा ने हमेशा जनता के साथ विश्वासघात किया है, जिसका जवाब जनता आगामी चुनावों में देगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, प्रदेश की जनता भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है। कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे और बबीता शर्मा के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन सिंह रौतेला, लता तिवारी, परितोष जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, तारा चंद्र जोशी, गीता सैनी, गोपाल सिंह चौहान, हेम किरण जोशी, देवेंद्र जोशी, प्रेमा सिंह मनराल, डॉ. मनोज कुमार जोशी, जगदंबा अग्रवाल, जितेंद्र अधिकारी, गीता मेहरा, जया जोशी, अनीता मुनगली, राबिन भंडारी, मयंक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।