अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मंाग एक बार फिर तेज हो चली है। आज सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने यहां चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान डीडीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग उठाई गयी। साथ ही चेताया गया कि जल्द से जल्द उनकी मांग पर अमल नहीं किया गया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान समिति संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, प्रताप सत्याल, चंद्रमणी भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एनडी पांडे, ललित मोहन पंत, एमसी कांडपाल, राजू गिरी, महेश आर्या, तारा चंद्र साह, नवीन जोशी, दीवान राम आर्या, हेम तिवारी, अख्तर हुसैन, ललित मोहन जोशी, हेम जोशी, पुष्कर पांडे आदि मौजूद थे।