भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के बीच नजदकियां बढ़ रही हैं। उन्हें हाल ही में डिनर डेट पर साथ-साथ देखा गया। इसको लेकर कुछ तस्वीरों भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों को साथ देखकर फैंस भी काफी हैरान हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने अपने टिकटॉक प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सारा अली खान को एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। वीडियो की खास बात यह है कि इसमें सारा को क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डिनर करते हुए दिखाया गया है।
Shubman gill date sara ali khan ko kar eha tha aur hum kisi aur hi sara ko lapet rhe the🥲#Shubmangill #CricketTwitter pic.twitter.com/oEAAXqXgOz
— Arun (@ArunTuThikHoGya) August 29, 2022
TikToker Uzma Merchant (@uxmiholics) द्वारा साझा किए गए वीडियो में सारा अली खान और शुभमन गिल को मुंबई के बास्टियन में अपनी टेबल के बगल में एक वेटर के साथ ऑर्डर देते हुए दिखाया गया है। सारा पिंक कलर के आउटफिट में नजर आईं, जबकि शुभमन ने व्हाइट और ग्रीन कलर की शर्ट पहनी थी। दोनों सेलेब्रिटीज के फैंस दोनों को एक साथ देखकर हैरान रह गए। एक ने पूछा क्या चक्कर है। एक अन्य ने लिखा, शुभमन की पहले क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की अफवाह थी। एक अन्य व्यक्ति ने मजाक में कहा, एक क्रिकेटर की बेटी (सारा तेंदुलकर) से एक क्रिकेटर (सारा अली खान) की पोती तक शुभमनगिल ने एक लंबा सफर तय किया। कई सालों से शुभमन गिल के क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट करने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब, शुभमन और जूनियर तेंदुलकर के ब्रेकअप की ताजा अटकलें तेज हो गई हैं। और यह वायरल वीडियो आग में घी का काम कर रहा है।