अल्मोड़ा। जिला रेडक्रास सोसायटी कि नई कार्यकारिणी को लेकर बीते रोज 29 नवंबर को चुनाव हुआ। इस दौरान मनोज सनवाल को अध्यक्ष और विनीत बिष्ट को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर आशीष वर्मा और बीएस मनकोटी की राज्य प्रतिनिधि के तौर पर ताजपोशी हुई।
उधर नगरपालिका से प्रकाश चंद्र जोशी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को रेडक्रॉस की शपथ दिलाई| कार्यक्रम की अध्यक्षता का आनंद सिंह बगडवाल और संचालन डॉ दिपाकर डेनियल ने किया|
इस मौके नवनियुक्त अध्यक्ष सनवाल ने कहा कि उप समितियों के गठन के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी| कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष किशन गुरुरानी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, भैरव गोस्वामी, चंद्रमणि भट्ट, सुनील कर्नाटक, परितोष जोशी, प्रफुल्ल पंत, केवल सती, एलके पंत, त्रिलोचन जोशी, वैभव पांडे, कृष्ण बहादुर, दीपक जोशी, कार्तिक साह आदि लोग मौजूद थे।