Monday, December 4, 2023
  • Login
Almora Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
Almora Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

अल्मोड़ा के सात निराश्रित बच्चे दिल्ली से करेंगे मेडिकल, आईटी और एकाउंट की पढ़ाई! लिंक में देखें ऐसे किया गया चयन

Manoj Kumar by Manoj Kumar
December 3, 2021
in अन्य, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड, शिक्षा
अल्मोड़ा के सात निराश्रित बच्चे दिल्ली से करेंगे मेडिकल, आईटी और एकाउंट की पढ़ाई! लिंक में देखें ऐसे किया गया चयन
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

अल्मोड़ा। नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के सहयोग से उत्तरायण फाउण्डेशन ने उत्तराखण्ड में निराश्रित और प्रभावित बच्चों को जीवन सहयोग निधि देने के लिए नई दिल्ली बुला लिया है। गुरुवार को बाल कल्याण समिति और बालिका निकेतन के अधिकारियों ने विधिवत् बच्चों को दिल्ली नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट पहुंचा दिया है। दिल्ली पहुंचकर बच्चे अत्यधिक उत्साहित हैं।अपने सामाजिक कार्यों की श्रंखला में उत्तरायण फाउण्डेशन ने उत्तराखण्ड में कोविड काल में निर्धन, सामाजिक कारणों से प्रभावित बच्चों को गोद लेने की योजना बनाई। अमन संस्था के प्रयासों से बाल कल्याण समिति व महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से इस प्रकार के बच्चों का चयन किया गया। लंबी कवायद के राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों की अनुमति के बाद लगभग 10 बच्चों को प्रथम फेज में चयन किया गया।बालिका निकेतन से वयस्क हो चुके 10 बच्चों को दिल्ली भेजने के निर्णय लिया गया। बाल कल्याण समिति की नीलिमा भटट ने बताया कि बाल विकास अधिकारी के साथ स्वयं उन्होंने दिल्ली जाकर बच्चों की व्यवस्था का जायजा लिया। नेशनल हार्ट इंस्टटीयूट की व्यवस्था व योजनाओं से संतुष्ट होकर बच्चों को उन्हें सौंपने का निर्णय लिया। इसके लिए बच्चों से विशेष काउंसलिंग भी की गई। उत्तरायण फाण्डेशन ने इस बच्चों की शिक्षा के साथ उन्हें दिल्ली में रखकर चिकित्सा आदि क्षेत्रों में कौशल विकास कर रोजगार देने की योजना बनाई है। अमन प्रमुख रघु तिवारी ने बताया कि बाल कल्याण समिति सहित अन्य संस्थाएं निरंतर बच्चों से संपर्क बनाए रखेगी और समय समय पर उनके परिजनों से भी उनका मिलाप कराएंगी। बच्चे दिल्ली पहुंचकर अत्यधिक उत्साहित हैं और वहां के परिवेश के अनुरूप उनके व्यक्तिगत विकास के बाद उनकी शिक्षा और कौशल विकास की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि बीते 6 महीनों के प्रयासों के बाद यह संभव हो पाया। यह प्रयास बालिकाओं के कौशल विकास, पुर्नवास एवं सामाजिक पुर्नएकीकरण(समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ने) के मार्ग को प्रशस्त करेगा।नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के प्रमुख डॉ ओपी यादव ने स्वयं अल्मोड़ा आकर इन बच्चों से मुलाकात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि फाउण्डेशन इस बच्चों को सशक्त बनाकर समाज की मुख्य धारा में सम्मानजनक स्थान दिलाएगा। फिलहाल 7 बच्चे बुधवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। अपनी आगामी परीक्षा के बाद अन्य बच्चे भी वहां जाएंगे। प्रदेश में किसी संस्था द्वारा कोविड काल में सीधे बच्चों को मदद पहुंचाने का यह पहला प्रयास है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजीव नयन, अमन प्रमुख रघु तिवारी, बाल कल्याण समिति की नीलिमा भटट, व प्रशांत जोशी, अधीक्षिका मंजू उपाध्याय सहित सभी ने उत्तरायण फाण्डेशन अध्यक्ष डॉ ओपी यादव व महासचिव महिपाल यादव का आभार जताया है।उत्तरायण फेथ फाउंडेशन के सचिव महिपाल सिंह पिलख्वाल ने बताया कि कोविड काल से ही संस्था लगातार लोगों की मदद कर रही है। जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच कर करीब 3 लाख रुपये की सीधी मदद फाउंउेशन की ओर से की गई है। उन्होंने कहा कि 7 बच्चे दिल्ली पहुंच गए हैं। फिलहाल इनको व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण देते हुए रूचि के लअनुसार उन्हें मेडिकल, आईटी, एकाउंट आदि का प्रशिक्षण कोर्स में प्रवेश दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट उन्हें मानदेय भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉

कुमाऊं विश्वविद्यालय का कारनामा! बिना बीए पास किए छात्रा को करा दिया एमए, मामले का हुआ खुलासा

अल्मोड़ा में तापमान लुढ़कने से कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी

ShareSendTweet
Previous Post

ब्रेकिंगः सोमेश्वर में जंगल गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला! गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत

Next Post

गजबः गर्लफ्रैंड को आईफोन देने के लिए लुटेरा बन गया युवक! प्रेमिका संग हिल स्टेशन जाने का था प्लान, लेकिन पहुंच गया हवालात

ताजा खबरें

  • कुमाऊं विश्वविद्यालय का कारनामा! बिना बीए पास किए छात्रा को करा दिया एमए, मामले का हुआ खुलासा
  • अल्मोड़ा में तापमान लुढ़कने से कड़ाके की ठंड
  • उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी
  • शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने रिसोर्ट और वेलनेस सेंटर का किया शिलान्यास
  • जस्टिस धनंजय चतुर्वेदी निलंबन मामला! कोर्ट की खंडपीठ ने दूसरी बेंच को भेजा केस

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल
  • विदेश
  • व्यंग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हादसा

सम्पर्क सूत्र

मनोज कुमार

संपादक

पता : च्याली पोस्ट छानागोलू द्वाराहाट अल्मोड़ा 263645
दूरभाष : +91-9027316898
ई मेल : editoralmoratoday@gmail.com
वेबसाइट : www.almoratoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 almoratoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In