अल्मोड़ा। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने को महज दो माह दूर हैं ऐसे में हर विधानसभा सीट पर पार्टियों के दावेदारों और निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर विद्याधर नेगी ने भारतीय जनता पार्टी से रानीखेत विधानसभा से टिकट की दावेदारी प्रस्तुत की है। बता दें कि प्रोफेसर नेगी लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने डॉ. मुरली मनोहर जोशी, भगत सिंह कोश्यारी और जीवन शर्मा समेत कई नेताओं के साथ चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। प्रोफेसर नेगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक भी रहे हैं और उन्होंने अब रानीखेत विधानसभा सीट पर जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। बीते रोज प्रो. नेगी ने बांसोट बाजार, बटुलिया एवं आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश उंचाईयों को छू रहा है। विश्व पटल पर भारत को अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में जनहित में ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, संदीप खुल्बे, टीका सिंह डंगवाल, फकीर सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।