अल्मोड़ा। विकास समिति ढुंगाधारा एवं कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में दुर्गा महोत्सव का भव्य आगाज हो गया। इस दौरान भव्य शोभा यात्रा का श्रीगणेश किया गया। पारंपरिक परिधानों पहनकर महिलाओं और श्रृद्धालुओं ने शोभायात्रा मंे शिरकत की। शोभयात्रा के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मां दुर्गा के प्रथम अवतार मां शैलपुत्री का आहवान किया गया और जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की गयी। उधर नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में खासी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर संयोजक कमल कुमार बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, कैलाश तिवारी, देवेश तिवारी, मंजू बिष्ट, गीता मेहरा, अवनि बिष्ट, अर्जुन मेहता, त्रिलोक सिंह, राकेश भंडारी, कार्तिक पांडे, संजय सलाल, मुकेश कांडपाल, दीपक लोहनी, दीपक जोशी, रोशन बिष्ट, दीपक वाणी, मनमोहन गैड़ा, प्रियांशु कुटोला, अंकुर, राधा राजपूत, सिद्धि जोशी, प्रज्ञा कथायत, वर्षा मेहता, अनू कुमारी, आनंद बिष्ट, अनंत बिष्ट, साक्षी कांडपाल, अजय मिश्रा, अनु कुमारी, भूमि सती, रिया बोरा, हिमांशी भैसोड़ा, कनिष्का शिराड़ी, माही बिरिरिया, जया बिष्ट, प्रतीक बिष्ट, अस्मिता पांडे, मनीष तिवारी, प्रिया मेहता, तनीषा पांडे, तनुजा मेहता, प्रिया लक्षिता, जोशी ललित, मोहन गैड़ा, मयंक, अनुष्का वर्मा आदि लोग शामिल हुए।