अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल रवि शर्मा का आज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान 45 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रवि शर्मा के निधन पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन पर एसएसपी प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बता दें कि हेड कांस्टेबल स्व. रवि शर्मा वर्ष 1997 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। इनके द्वारा पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त हमेशा विभाग के लिए मेहनत लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया, पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।