Monday, March 27, 2023
  • Login
Almora Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
Almora Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

उत्तराखण्डः सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित होंगी बागेश्वर की प्रभा ललित सिंह! 2011 में बेस्ट वूमेन जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर भी रहीं, बधाईयों का लगा तांता

Manoj Kumar by Manoj Kumar
March 14, 2023
in अन्य, उत्तराखण्ड, देश, राष्ट्रीय
उत्तराखण्डः सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित होंगी बागेश्वर की प्रभा ललित सिंह! 2011 में बेस्ट वूमेन जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर भी रहीं, बधाईयों का लगा तांता
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

बागेश्वर। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने लेखिका प्रभा ललित सिंह को 2021-22 के लिए सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से अलंकृत करने की घोषणा की है। पुरस्कार के रूप में उन्हें सम्मान प्रतीकों के साथ-साथ 51 हज़ार की धनराशि प्रदान की जाएगी।
उत्तराखण्ड की मूल निवासिनी और नागपुर (महाराष्ट्र) में रह रहीं प्रभा ललित सिंह अपने रचनाधर्म और डिजिटल क्रिएशन से अपनी प्रतिभा को नए आयाम दे रहीं हैं। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह देहरादून के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आई.एम.एस.) से मास कम्युनिकेशन में मास्टर की उपाधि लेने के बाद निरंतर मीडिया से जुड़ी हुई हैं। वह पहले कई पत्रिकाओं, समाचार पत्रों, फिर टोटल टीवी दिल्ली में क्राइम रिपोर्टर और उसके बाद UCN न्यूज़, नागपुर (महाराष्ट्र) में प्रोग्राम प्रोड्यूसर के पद पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, आपराधिक व अन्य विषयों में डेढ़ सौ से अधिक रिपोर्ताज और वृत्तचित्रों का निर्माण किया है।
श्रीमती प्रभा को वर्ष 2011 में नागपुर के पत्रकार संघ द्वारा ‘बेस्ट वूमेन जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार प्रदान किया गया है। दैनिक भास्कर समूह द्वारा साहित्य के क्षेत्र में काम करने के लिए 2019 में सम्मानित 5 सर्वश्रेष्ठ महिला साहित्यकारों में से ये भी एक है। जीरो माइल्स फॉउंडेशन ने इन्हें ‘कला रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया है। वर्ष 2021 में गीता मंदिर ट्रस्ट ने “महिला गौरव सम्मान” से नवाजा है। विश्व हिंदी परिषद द्वारा “प्रज्ञा सम्मान”, अभ्युदय संस्था और मानव संस्थान विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा” हिंदी सेवी सम्मान” के साथ-साथ कई अन्य पुरस्कारों से अलंकृत हैं।
‘दूसरा मृत्युंजय’ और ‘सेक्टर-16 वन वे स्ट्रीट’ उपन्यासों के बाद ‘हिमालय- the unspoken truth’ इनका पहला कहानी संकलन है। हाल में नई दिल्ली में सम्पन्न हुए विश्व पुस्तक मेले में प्रभा की दो नई पुस्तकों ‘आद्रिका’ और ‘पीड़’ का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया। ‘युगयोद्धा योगी’ ‘अघोर’ इनकी अन्य चर्चित पुस्तकें हैं। वर्तमान में प्रभा कीवी किंग फिल्मस की प्रबंधक है जो फीचर फिल्म, कॉर्टून फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन फिल्म, कॉरपोरेट फिल्म आदि के निर्माण क्षेत्र में सक्रिय है। प्रभा ललित सिंह को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार हेतु चयनित किए जाने पर जाने-माने लेखकों, मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉

बड़ी खबरः बाहुबली अतीक अहमद को लेकर गुजरात के साबरमती जेल से निकला यूपी पुलिस का काफिला! छह गाड़ियां और 45 पुलिसकर्मी, पढ़ें बाहर निकलते ही क्या बोला माफिया

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा में कांग्रेसियों का सत्याग्रह! मोदी सरकार को बताया तानाशाह सरकार, लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस ने चौक बाजार में चलाया अभियान! महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने महिलाओं को किया जागरूक, दी कानूनी प्रावधानों की जानकारी

ShareSendTweet
Previous Post

बागेश्वरः जिलाधिकारी के दरबार में उमड़े फरियादी! पानी की समस्या को लेकर लोगों ने लगाई गुहार, डीएम ने जल संस्थान को दिए निर्देश

Next Post

टनकपुरः हाईवे किनारे मिला वीरांगना का शव! क्षेत्र में फैली सनसनी, डाग स्क्वॉड के साथ पुलिस जांच में जुटी

ताजा खबरें

  • बड़ी खबरः बाहुबली अतीक अहमद को लेकर गुजरात के साबरमती जेल से निकला यूपी पुलिस का काफिला! छह गाड़ियां और 45 पुलिसकर्मी, पढ़ें बाहर निकलते ही क्या बोला माफिया
  • उत्तराखण्डः अल्मोड़ा में कांग्रेसियों का सत्याग्रह! मोदी सरकार को बताया तानाशाह सरकार, लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप
  • उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस ने चौक बाजार में चलाया अभियान! महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने महिलाओं को किया जागरूक, दी कानूनी प्रावधानों की जानकारी
  • उत्तराखण्डः नशा तस्करों पर अल्मोड़ा पुलिस की टेड़ी नजर! चौखुटिया में चाय की दुकान पर बिक रही थी शराब, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार
  • प्रियंका की भावुक स्पीचः पिता के जनाजे के पीछे-पीछे मेरा भाई…! भाई राहुल के समर्थन में बहन ने सुनाई 32 साल पुरानी कहानी, देशभर में कांगेस का संकल्प सत्याग्रह

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • व्यंग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

मनोज कुमार

संपादक

पता : च्याली पोस्ट छानागोलू द्वाराहाट अल्मोड़ा 263645
दूरभाष : +91-9027316898
ई मेल : editoralmoratoday@gmail.com
वेबसाइट : www.almoratoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 almoratoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In