अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी के नवीन संगठनात्मक जिलों एवं उनके जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी हैं। इसी क्रम अल्मोड़ा की कमान रमेश बहुगुणा को सौंपी गई है। बहुगुणा के जिलाध्यक्ष बनने से जहां कार्यकर्ताओं मंे खुशी की लहर है वहीं प्रशंसकों द्वारा उन्हें लगातार बधाई दी जा रही है। बता दें कि बहुगुणा लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं और जनता व कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ रखते हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने भाजपा हाईकमान का आभार जताया है। आज दिनभर बहुगुणा को बधाईयों का तांता लगा रहा और कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। वहीं भाजपा ने रानीखेत की जिम्मेदारी लीला बिष्ट, पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी गिरीश जोशी, बागेश्वर की जिम्मेदारी इंदर सिंह फर्स्वाण, चंपावत की जिम्मेदारी निर्मल मेहरा को सौंपी है।