अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से अल्मोड़ा निवासी अजय बिष्ट की मौत हो गयी। उनकी सलामती के लिए नगर में लोग दुआ कर रहे थे, लेकिन आज उनका शव बरामद कर लिया गया। अजय का शव मिलने की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। नगर के गोपालधारा निवासी अजय बिष्ट पुत्र डीएस बिष्ट उत्तरकाशी में निम की टीम के साथ द्रौपदी का डांडा में हुए हादसे के बाद लापता था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वह नही मिल पाया। बताया जाता है कि अजय ने 12वीं तक कि पढ़ाई आर्मी स्कूल अल्मोड़ा से की और स्तानक की पढ़ाई एसएएस मोहाली से किया। इस साल अप्रैल में अजय की शादी अल्मोड़ा निवासी सिल्का सिंह नेगी से हुई थी। अजय ने निम से एडवेंचर मे एडवांस कोर्स करने के लिये संस्थान में दाखिला लिया था। अजय शुरू से ही पर्वतारोहण का शौकीन रहा है और अल्मोड़ा के ही कसार देवी क्षेत्र मे कैफ़े भी चलता था। अजय की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।