Saturday, December 9, 2023
  • Login
Almora Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
Almora Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

उत्तराखंड में एक और भर्ती की जांच के हुए आदेश, 24 प्रश्न हल करके युवती बनी टॉपर, जाने पूरा मामला

News Desk by News Desk
October 27, 2022
in उत्तराखण्ड, राजनीति, शिक्षा
उत्तराखंड में एक और भर्ती की जांच के हुए आदेश, 24 प्रश्न हल करके युवती बनी टॉपर, जाने पूरा मामला
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

27/10/2022, देहरादून- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पिछले कुछ समय से लगातार भर्ती घपलों के कारण सुर्खियों में है। इसी क्रम में अब एक और भर्ती परीक्षा की जांच के निर्देश दिए। गए। इसके लिए पुलिस की याचना पर सीजेएम कोर्ट से दस्तावेज उपलब्ध कराने के आदेश हो गए हैं। इस परीक्षा में कथित तौर पर केवल 24 प्रश्न हल करके युवती टॉपर बन गई थी।

दरअसल, यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में एक के बाद एक घपलों के खुलासे से सभी भर्ती परीक्षाएं संदेह के दायरे में आ गई। लिहाजा, डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर एडीजी (कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन ने दून के एसएसपी को पत्र लिख 24 सितंबर को 2018 की कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा में दर्ज मुकदमे की दोबारा जांच के आदेश दे दिए। इसमें टॉपर रह चुकी एक युवती दोबारा जांच के दायरे में आ गई है।

इस मामले में जनवरी 2020 को अनु सचिव कोतवाली मुकदमा दर्ज राजन नैथानी ने कोतवाली में करवाया था। लेकिन, तब पुलिस ने महज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ओएमआर शीट से छेड़छाड़ की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए एफआर लगा दी थी, जिसे कोर्ट में दाखिल किया गया था। जबकि, मूल ओएमआर शीट की जांच में पता चला था कि दोनों प्रतियों में गोलों में अंतर था। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि, यूकेएसएसएससी की कई भर्तियों में गड़बड़ियां मिलने के बाद इस भर्ती में भी टॉपर की दोबारा जांच करवाई जा रही है।

डीजीपी अशोक कुमार के आदेश के बाद कोतवाली के दारोगा नवीन चंद जुराल की ओर से सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। उन्होंने अंतिम रिपोर्ट (एफआर) और सीडी जांच के लिए उपलब्ध कराने की याचना की, जिसे सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। दरोगा नवीन जुराल दोबारा इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, 25 नवंबर 2018 को कनिष्ठ सहायक के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा हुई थी। लेकिन, विवाद होने पर इसकी जांच करवाई गई। इस दौरान दून की एक युवती की ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की बात उजागर हुई। तब पुलिस जांच में सामने आया कि, आरोपियों ने आपराधिक साजिश रचकर युवती को लाभ पहुंचाने के लिए कूटरचना की। पुलिस जांच में पता चला कि ओएमआर शीट की प्रतियों में लगे गोलों में अंतर है। युवती ने कथित तौर पर 24 प्रश्न हल किए और वह इस परीक्षा में पहले नंबर पर आ गई। ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की शुरुआती पुष्टि के बावजूद विवेचक ने दिसंबर 2021 में कोर्ट में एफआर दाखिल कर दी। महज इस आधार पर फाइल बंद कर दी गई थी कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रथमदृष्यता दस्तावेजों में छेड़छाड़ की कोई संभावना प्रतीत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें 👉

अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 21 साल की सजा

अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, स्कूल के लिए निकली थी नाबालिग! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में धामी सरकार का अहम फैसला! 3,177 गांवों तक पहुंचेगी सड़क, वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहता ने दिया था सुझाव

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखंड में मंत्रियों, सांसदों व विधायकों को दी गयी बड़ी जिम्मेदारी, हारी हुई 23 सीटों पर स्थिति मजबूत करेंगे दिग्गज

Next Post

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में अबतक नही खुला प्रवेश का खाता, अब केवल दो दिन की काउंसलिंग शेष

ताजा खबरें

  • अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 21 साल की सजा
  • अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, स्कूल के लिए निकली थी नाबालिग! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड में धामी सरकार का अहम फैसला! 3,177 गांवों तक पहुंचेगी सड़क, वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहता ने दिया था सुझाव
  • स्यूना के जंगल में भड़की आग! नहीं पहुंचा वन विभाग
  • कुमाऊं विश्वविद्यालय का कारनामा! बिना बीए पास किए छात्रा को करा दिया एमए, मामले का हुआ खुलासा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल
  • विदेश
  • व्यंग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हादसा

सम्पर्क सूत्र

मनोज कुमार

संपादक

पता : च्याली पोस्ट छानागोलू द्वाराहाट अल्मोड़ा 263645
दूरभाष : +91-9027316898
ई मेल : editoralmoratoday@gmail.com
वेबसाइट : www.almoratoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 almoratoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In