अल्मोड़ा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज जिलेभर में धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान भाजपाईयों ने उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। अल्मोड़ा में विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने राजपुरा, पीडब्ल्यूडी, सरकार की आली, उल्का देवी थपलिया बूथ के साथ-साथ नगर में स्थित दीनदयाल पार्क में जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व पुष्प अर्पित किए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा जिले के 876 बूथों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद पूरी दुनिया को राह दिखाने वाला है। पंडित उपाध्याय ने कहा था कि जब तक हम अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति का विकास नहीं कर लेते, उसे उसके जरूरत के हर सामान को उपलब्ध नहीं करा देते तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता। समाज मनुष्य से बनकर बना है और समाज एक देश का निर्माण करता है इसलिए देश को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति का विकास आवश्यक है और यही कार्य केंद्र में पिछले 7 वर्षों से नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है। उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार इस कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, सभासद अमित शाह मोनू, नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, मंडल महामंत्री मदन सिंह बिष्ट, विनोद कनवाल, राजेन्द्र कनवाल, पूनम पालीवाल, धर्मवीर आर्य, अजय वर्मा, आशीष कुमार, अर्जुन बिष्ट, पीयूष कुमार, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, सुनील जोशी, दीक्षित जोशी, आशीष गुरुरानी, वैभव बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, रमेश लाल, मनीष जोशी, पारस कांडपाल, पंकज लटवाल, राजेंद्र बिष्ट, रवि शैली, नवीन बिष्ट, पंकज लटवाल, संजय जोशी, शरद गुरुरानी, अशोक जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीं भाजपा नगर मंडल में नंदा देवी वार्ड, रामशिला वार्ड, बद्रेश्वर वार्ड, सैलखोला वार्ड के बूथों पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामशिला वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विनीत बिष्ट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण विश्व को एक ऐसा दर्शन दे गए हैं जिसमें मानव विकास की बात कही गई है। पंडित उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए हैं आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास के लिए संकल्पबद्ध है।