अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने एक वारंटी को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद वारन्टी को न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार लमगड़ा थाना के नाटाडोल पोस्ट मोटियापथर निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र विद्यासागर के खिलाफ न्यायालय ने धारा 138 एनआईएक्ट में गैर जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उक्त वारंटी को हल्द्वानी के ब्लॉक तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सौरभ कुमार भारती, कांस्टेबल विजय कुमार, योगेश गोश्वामी थे।