Tuesday, September 26, 2023
  • Login
Almora Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
Almora Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

अल्मोड़ा में बदहाल स्वास्थ्य सेवा, निःशुल्क अल्ट्रासॉउन्ड करवाने में खर्च हो रहे हजारों 

News Desk by News Desk
November 24, 2022
in अल्मोड़ा, स्वास्थ्य
अल्मोड़ा में बदहाल स्वास्थ्य सेवा, निःशुल्क अल्ट्रासॉउन्ड करवाने में खर्च हो रहे हजारों 
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा होने से जिले भर की गर्भवतियां यहां पहुंचती हैं। अल्ट्रासाउंड तो निशुल्क हो रहे हैं लेकिन टैक्सी व होटल के किराए में ही उनके दो हजार से अधिक रुपये खर्च हो रहे हैं।
 
बुधवार को जिला महिला अस्पताल में गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड हुए। यहां प्रत्येक बुधवार को गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की तिथि तय है। सुबह आठ बजे ही गर्भवतियों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। दूर-दराज से 95 से अधिक महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं लेकिन 65 महिलाओं का ही अल्ट्रसाउंड हो सका। कई गर्भवतियों को बैरंग घर लौटना पड़ा तो कुछ को निजी क्लीनिकों की दौड़ लगानी पड़ी।
हैरानी की बात यह है कि कई गर्भवतियां एक दिन पूर्व ही जिला मुख्यालय पहुंचीं और ठहरने के लिए होटलों में किराया चुकाना पड़ा। इसके बाद अस्पताल में नंबर आ सका। महिलाओं ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती तो उन्हें इस तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। गर्भवतियां फ्री के अल्ट्रासाउंड के लिए हजारों रुपये खर्च करने करने के लिए मजबूर हैं।
 
घंटों करना अपनी बारी का इंतजार
अल्मोड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड कराने जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर भीड़ जुटी रही। भीड़ अधिक होने से गर्भवति महिलाओं को घंटों अस्पताल परिसर में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते एक ही दिन अल्ट्रासाउंड होता है। हर रोज गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड किए जा सकें, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन प्रयास कर रहा है।
प्रीति पंत पीएमएस महिला अस्पताल
गर्भवती महिलाओं ने कहा
मैं पिछली बार अल्ट्रसाउंड के लिए आई थी। तब नंबर नहीं आया और आज फिर यहां आना पड़ा है। हमें राहत देने के लिए हर रोज अल्ट्रासाउंड की सुविधा होनी चाहिए।
बबीता रौतेला, मकेड़ी
दूर दराज क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं होने से दिक्कत हो रही है। कई बार बैरंग लौटना पड़ता है। सप्ताह में दो दिन भी यह सुविधा मिले तो राहत होगी।
सुमन गोस्वामी, धारानौला
भीड़ अधिक होने से पिछली बार अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। तब निजी क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा था। उम्मीद है आज नंबर आएगा। निश्चित तौर पर कई महिलाओं को बगैर अल्ट्रासाउंड के वापस लौटना पड़ रहा है।
राजकली खोल्टा
गर्भवतियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को उन्हें सुविधाएं देनी चाहिए। दूर-दराज से यहां अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचते हैं लेकिन किराए में हजारों देने पड़ते हैं।
नेहा आर्या बिहार खोला

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस का सख्त एक्शन! तीन अपराधियों पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

अल्मोड़ाः जिला बार एसो. का शपथ ग्रहण समारोह कल

उत्तराखण्डः यातायात नियम तोड़ने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस की पैनी नजर! तीन बाइक चालको पढ़ाया पाठ

ShareSendTweet
Previous Post

बग्वालीपोखर-मल्ली मिरई मोटर मार्ग की हालत जर्जर, उदासीन विभाग के प्रति क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में रोष दी आंदोलन की चेतावनी

Next Post

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लग रहा पलीता, जर्जर छत के नीचे भविष्य का सपना देखने को मजबूर है बेटियां

ताजा खबरें

  • उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस का सख्त एक्शन! तीन अपराधियों पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
  • अल्मोड़ाः जिला बार एसो. का शपथ ग्रहण समारोह कल
  • उत्तराखण्डः यातायात नियम तोड़ने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस की पैनी नजर! तीन बाइक चालको पढ़ाया पाठ
  • अल्मोड़ाः मां नंदा-सुनंदा के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु! सांसद टम्टा ने किया शुभारंभ, लोक गायिका खुशी जोशी के भजनों पर थिरके लोग
  • अल्मोड़ाः स्कूली छात्रा को जेसीबी ने रौंदा! अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल
  • विदेश
  • व्यंग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हादसा

सम्पर्क सूत्र

मनोज कुमार

संपादक

पता : च्याली पोस्ट छानागोलू द्वाराहाट अल्मोड़ा 263645
दूरभाष : +91-9027316898
ई मेल : editoralmoratoday@gmail.com
वेबसाइट : www.almoratoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 almoratoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In