Saturday, September 23, 2023
  • Login
Almora Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
Almora Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Manoj Kumar by Manoj Kumar
June 27, 2023
in अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड, स्वास्थ्य, हादसा
विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड सूबे के अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा नदी में नहाने के दौरान हुआ। जानकारी के मुताबिक, भावना नेगी और उसका भाई आदित्य नेगी निवासी बख सोमवार को नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। उनकी घर वापसी न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के अनुसार विश्वनाथ क्षेत्र में दोनों की खोजबीन शुरू की।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नगर से लगे ग्राम बख निवासी 17 वर्षीय आदित्य नेगी व उसकी बहन भावना नेगी (16) सोमवार की दोपहर घर से बाजार के लिए निकले थे। शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मृतकों के किसी रिश्तेदार ने रात करीब 8 बजे कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। नाबालिगों के लापता होने की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रैस की। लोकेशन सुयाल नदी में विश्वनाथ के आस पास की मिली। जिसके बाद सीओ सदर विमल प्रसाद, कोतवाल अरूण कुमार, धारानौला चौकी इंचार्ज दिनेश परिहार पुलिस टीम के साथ विश्वनाथ पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सुयाल नदी में सर्च आपरेशन चलाया। विश्वनाथ पुल से करीब एक किमी की दूरी पर नदी किनारे किशोर के कपड़े, एक तौलिया व एक नई घड़ी पुलिस ने बरामद किए। जिसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस ने उसी स्थान पर सर्च आपरेशन चलाया तो रात करीब एक बजे किशोर का शव मिला। कुछ ही देर बाद किशोरी का शव भी बरामद हो गया। कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि सर्च आपरेशन के दौरान किशोर के कपड़े नदी किनारे मिले। जिससे प्रतीत हो रहा है कि वह नहाने के लिए नदी में गया होगा। भाई को डूबते देख उसकी बहन बचाने के लिए नदी में कूदी होगी और दोनों की डूबकर मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही मौत के सही कारण सामने आएंगे। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम पसरा हुआ है। आदित्य व भावना के पिता प्रकाश नेगी की पूर्व में मौत हो चुकी है। मृतकों का एक बड़ा भाई है।

यह भी पढ़ें 👉

अल्मोड़ाः स्कूली छात्रा को जेसीबी ने रौंदा! अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी

अल्मोड़ाः सोमेश्वर पुलिस ने सकुशल बरामद की गुमशुदा युवती! परिजनों ने ली राहत की सांस, पुलिस का जताया आभार

अल्मोड़ा ब्रेकिंगः चौखुटिया में मिला प्राचीन शिवलिंग! पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची हाट गांव, जताया ये अनुमान

ShareSendTweet
Previous Post

आदि कैलाश यात्रा 2023: बारिश के कारण रोकी गई आदि कैलाश यात्रा

Next Post

उड़नपरी: 105 साल की परदादी रामबाई बनीं मिल्खा सिंह! 100 मीटर दौड़ में बनाया नया रिकॉर्ड

ताजा खबरें

  • अल्मोड़ाः स्कूली छात्रा को जेसीबी ने रौंदा! अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी
  • अल्मोड़ाः सोमेश्वर पुलिस ने सकुशल बरामद की गुमशुदा युवती! परिजनों ने ली राहत की सांस, पुलिस का जताया आभार
  • अल्मोड़ा ब्रेकिंगः चौखुटिया में मिला प्राचीन शिवलिंग! पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची हाट गांव, जताया ये अनुमान
  • महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित होने पर बांटी मिठाई
  • अल्मोड़ा के चौखुटिया में मिला एक हजार साल पुराना एक मुखी शिवलिंग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल
  • विदेश
  • व्यंग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हादसा

सम्पर्क सूत्र

मनोज कुमार

संपादक

पता : च्याली पोस्ट छानागोलू द्वाराहाट अल्मोड़ा 263645
दूरभाष : +91-9027316898
ई मेल : editoralmoratoday@gmail.com
वेबसाइट : www.almoratoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 almoratoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In