अल्मोड़ा जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाने और पाला गिरने से ठंड का असर बढ़ गया है। शनिवार सुबह बिमोला, मटेला, पाखुड़ा, सुनोला, पडूला, सूरा, बरसीमा आदि क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। इससे धूप नहीं खिली और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 10 बजे के बाद कोहरा छंटने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कोहरा छाने और पाला गिरने से तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।