रानीखेत। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रानीखेत में कांग्रेसियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसियों ने सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र भंडारी के आह्वान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्टए गंगा पंचोलीए हीरा सिंह रावतए जिला अध्यक्ष महेश आर्या ने संयुक्त रूप से की। बैठक में तय हुआ कि 31 अक्टूबर तक 10 हजार लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी। प्रत्येक सक्रिय सदस्य को 25 लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। बैठक में उमेश भट्ट, गोपाल सिंह देव, रचना रावत, भगवती रेखाड़ी, कुवर सिंह कठायत, संजय रावत, दीप चन्द्र खुलवे, कमलेश बोरा, कैलाश पाण्डे, कैलाश पंत, पूरन मावड़ी, दिगम्बर सिंह, दीपक बिष्ट रामलला आदि मौजूद थे।