द्वाराहाट/बग्वालीपोखर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती द्वाराहाट में धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान जहां स्कूलों में देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम हुए तो वहीं विभिन्न पार्टियों व संस्थाओं से जुड़े लोगों ने गांधी व शास्त्री जी को नमन करते श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कई जगहों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान विधायक महेश नेगी ने विद्यार्थियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुकुल शाह, उमेश भट्ट आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अनिल शाही के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भटकोट बूथ के गोलू मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा नेता शाही ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को बताया। शाही ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलते हुए देशहित में काम करने चाहिए।