govt-ads

अल्मोड़ा की तनुश्री लटवाल ने नॉर्थ ज़ोन स्तर पर बढ़ाया मान! मुए-थाई प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर पर जमाया कब्जा

Blog
 Image

अल्मोड़ा। नॉर्थ ज़ोन मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, जीवनधाम, अल्मोड़ा की होनहार छात्रा तनुश्री लटवाल ने वाई-क्रू (वाई-क्रू इवेंट) में स्वर्ण पदक तथा फाइटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर विद्यालय, अपने माता-पिता और पूरे जनपद का नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने छात्रा तनुश्री लटवाल को फूलों की माला पहनाकर तथा उनकी माता भारती लटवाल को भी फूलों की माला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। तनुश्री लटवाल की इस सफलता के पीछे उनके मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कोच यशपाल भट्ट के कुशल मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर मेहनत ने छात्रा को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने कोच यशपाल भट्ट को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा छात्रा को बेहतर प्रशिक्षण और सही दिशा प्रदान करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कोच को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।