अल्मोड़ा। आज यहां शिखर होटल के बैंकेट हाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया। जिसमें एनसीसी छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में आंचल राज प्रथम, हर्षिता तिवारी दूसरे, रुचि बिष्ट और मेघा कुआर्बी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं निबंध प्रतियोगिता में आंचल राज ने प्रथम, दीपा मेहरा और भूमिका दूसरे, वैशाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले कुलपति जगत बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. ममता पंत, त्रिभुवन गिरी महराज, देवेंद्र सिंह बिष्ट, दिवाकर भाटी, रविन्द्र कुमार, संदीप सिंह नयाल, वैशाली टम्टा, रीतू बिष्ट आदि उपस्थित थे।