अल्मोड़ा। लगातार हो रही बिजली कटौती से गुस्साए कांग्रेसियों ने आज प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत कटौती को बंद किए जाने की मांग की गयी। आज कांगेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कहा गया कि एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार अपने एक माह के कार्यकाल के गुणगान गा रही है वहीं प्रदेशभर में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार एक माह के कार्यकाल में ही हर मोर्चे पर विफल साबित होती नजर आ रही है। कांग्रेसियों ने कहा कि बिजली कटौती से व्यापारी परेशान हैं गांवों में घुप्प अंधेरा छाया हुआ है और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। कहा कि छोटी-छोटी बात पर हो-हल्ला करने वाले भाजपाई बिजली कटौती पर चुप बैठे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मंाग उठाई है। प्रदर्शन करने वालों में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपांशु पांडे, जिला महामंत्री डॉ. मनोज जोशी, लीला जोशी, महिपाल प्रसाद, दीपा साह, जया जोशी, आशा जोशी, निर्मला कांडपाल, जगदीश पांडे, महेश चंद्र आर्या, शरद साह, रॉबिन समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।