रानीखेत। करीब दो साल बाद रानीखेत रोडवेज डिपो में स्थायी सहायक महाप्रबंधक की नियुक्ति हो गई है। खबरों की मानें तो पूर्व में अल्मोड़ा के एआरएम रहे विजय तिवारी ने शुक्रवार को रानीखेत रोडवेज डिपो में पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने डिपो के कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। साथ ही डिपो की विभिन्न समस्याओं को निगम प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उधर दो साल बाद स्थायी सहायक महाप्रबंधक की नियुक्ति पर कर्मचारियों ने खुशी जताई है।