अल्मोड़ा। आज जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर बापू और शास्त्री जी को श्रृद्धांजलि दी गयी। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे दोनों महापुरूषों के बताये मार्गों में चलने का आहृान किया। इस मौके पर पूरन सिंह रौतेला, एनडी पाण्डे, महेश आर्या, राबिन भण्डारी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय मौजूद रहे।
उधर सोबन सिंह जीना परिसर के 24 यूके बालिका वाहिनी की ओर से परिसर से नगर के मालरोड तक प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान रैली में कैडेट भारत मां की जय, वंदे मातरम्, गांधी जी व शास्री जी के नारों के साथ प्रभात फेरी में चल रहे थे। इस मौके पर अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, डॉ. ममता पंत, डीएसडब्लू इला साह आदि एनसीसी कैडेट शामिल रहे।