अल्मोड़ा। आज रानीखेत कोतवाली का सीओ टीआर वर्मा ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स-एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सीसीटीएनएस, थाना भोजनालय तथा थाने के बेरिक इत्यादि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीओ वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याऐं भी सुनीं। इस दौरान पुलिस कर्मियों को अच्छा टर्नआउट रखने तथा मादक पदार्थों का सेवन न करने व जनता से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया। कर्मचारियों को प्रभावी बीट पुलिसिंग हेतु निरन्तर अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं का निराकरण करने व अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा अपने बीट क्षेत्र की समस्त जानकारी रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त वर्तमान में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के सम्बन्ध में आम जनमानस को लगातार जागरुक करने हेतु निर्दशित किया गया। तथा कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी तथा दंगा नियंत्रण की जानकारी दी गयी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील बिष्ट, प्रभारी चौकी मजखाली मोहन सौन, उपनिरीक्षक रिंकी सिंह सहित थाने में नियुक्त अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।