अल्मोड़ा। कांग्रेस द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज अल्मोड़ा में जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शर्मा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए ब्लाक स्तर पर कांग्रेसजनों को जिम्मेदारियां दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश को एकता और अखण्डता के सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से देश में हो रही महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भर्ती घोटाले को कांग्रेसजन जनता के समक्ष लेकर जाएंगे। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में जनता का समर्थन मिल रहा है। अल्मोड़ा में भी कांग्रेसजन भारत जोड़ो यात्रा में बढ़चढ़ कर भागीदारी करेंगे। यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधायक मनोज तिवारी को अल्मोड़ा विधानसभा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी को नगर अल्मोड़ा, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान को जागेश्वर विधानसभा, पीसीसी सदस्य रमेश भाकुनी को सोमेश्वर विधानसभा का यात्रा संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, विधायक मनोज तिवारी, पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, लता तिवारी, राजेन्द्र बाराकोटी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय, शोभा जोशी, तारा चंद्र जोशी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह नयाल, गोपाल सिंह चौहान, राधा बिष्ट, चन्दन सिंह बिष्ट, शरद लाल साह, बिशन सिंह बिष्ट, नरेन्द्र बनौला, पूरन चन्द्र पाटनी, महेश चन्द्र आर्या, जगदीश चन्द्र पाण्डेय, एन डी पाण्डेय, रमेश नेगी, जगदीश भैंसोड़ा, प्रमोद कुमार, संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी, मनोज कुमार जोशी, गीता मेहरा, महिपाल सिंह राजपूत, रोबिन भण्डारी, गोपाल सिंह कनवाल आदि मौजूद रहे।