अल्मोड़ा। यहां कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान दल के जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी की अध्यक्षता बैठक का आयोजन हुआ। वहीं दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थति रही। इस दौरान विशिष्ट अतिथि विधायक मनोज तिवारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी की उपस्थति में मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज द्वारा किया गया। संचालन प्रदेश ध्वज वाहक संजय दुर्गापाल द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में सेवादल के कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर अनुशासित किया जायेगा व हर बूथ पर सेवादल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधायक तिवारी ने कहा कि सेवादल का अपना इतिहास रहा है व भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य सहयोग रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है व भारत निर्माण का सपना सेवादल का है। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में सेवादल को मजबूती प्रदान की जाएगी एवं आयोजित कैंपों में प्रतिभाग किया जायेगा। जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी ने कहा कि जिले में हर ब्लॉक में कमेटी का गठन किया जायेगा व जिला कमेटी का विस्तार किया जायेगा। इस मौके पर हेम आर्या, दान सिंह नेगी, मनीष वर्मा, कमलेश तिवाड़ी, सरस्वती रोड़िया, राधा बिष्ट, गोपाल चौहान, किशन लाल, शोभा जोशी, तारा जोशी, दीपा साह, धीरज गैलाकोटी, रोहित रौतेला, वैभव पांडे, महेश चंद्र आर्या, ललित सतवाल, सुनील सिंह, शरद साह, नारायण दत्त पांडे, निजाम कुरेसी, गीता मेहरा, राधा राजपूत, विनोद वैष्णव, तारा भंडारी, मनोज सनवाल, पूरन सिंह रौतेला, वीके पांडे, दिनेश पिलखवाल, रमेश नेगी, कार्तिक साह आदि उपस्थित रही।