अल्मोड़ा। यहां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनडाल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक धन सिंह मर्तोलिया को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर प्रभारी प्राधानाचार्य सोबन सिंह कनवाल ने उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल भेंट किया। उन्होंने विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से दी गई सेवा की सराहना की। इस मौके पर सहायक अध्यापिका मालती गस्याल, इला पांडे, ममता वर्मा, प्रेमा बिष्ट, दीपा सिंह पाल, बसंती रावत, गोपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश मेहता, मनोज जोशी, दिनेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।