अल्मोड़ा। लोक कलाकार महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल द्वारा कुमाऊं मंडल के जिलाध्यक्षों, महासचिव एवं संरक्षकों की सर्व समिति से घोषणा की है। जिसमें जिला पिथौरागढ़ से प्रकाश रावत को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान नारायण सोरारी को महासचिव एवं हेमराज सिंह बिष्ट को संरक्षक बनाया गया है। वहीं भूपेंद्र सिंह बिष्ट, अर्जुन देव, अजय चंदोला, डॉ. भास्कर तिवारी, बलदेव आगरी, सुरेश राजन, भैरव राय, देवेंद्र भट्ट, गीता सिरारी, रमेश लाल, सुरेश लाल, मोहन पांडे, इदरीश मलिक, पुष्कर महर, राजेंद्र मेहता, छिधो देवी को अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष चम्याल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए लोक कलाकारों के हित एवं लोक संस्कृति के संरक्षण में काम करने का आहवान किया।