अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष लीला बोरा का भव्य स्वागत किया गया। यहां चैघानपाटा में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लीला बोरा का स्वागत किया। इस मौके पर मिष्ठान वितरण पार्टी हाईकमान का आभार जताया गया। इस दौरान अध्यक्ष लीला बोरा ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगी। कहा कि पार्टी की नीतियों व रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। कहा कि महिलाओं के हितों में जो भी कार्य होंगे वो किए जायेंगे। इस मौके पर रवि रौतेला, ललित लटवाल, अरविन्द बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, महेश बिष्ट, कन्नू साह, राजेंद्र बिष्ट, गोविंद मटेला, अमित शाह मोनू, प्रेम लटवाल, महेश नयाल, मनोज जोशी, गोपाल जीना, राधिका जोशी, कमला भट्ट, चंपा पांडे, रेखा आर्य, तारा जीना, रमा जोशी, अपर्णा शर्मा, कृष्ण बहादुर, जगत भट्ट, जगत तिवारी, अर्जुन बिष्ट, नवीन बिष्ट, विनीत बिष्ट, चन्दन रावत आदि शामिल रहे।