अल्मोड़ा। नगर के एक होटल में एस्क्लेपियस वैलनेस प्राइवेट लि. संस्था द्वारा हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया किया गया है। इस दौरान Dynamic & Handsome Personality, कंपनी अपकमिंग डायमंड लीडर गिरजेश जोशी द्वारा सेमिनार को संबोधित किया गया। इस दौरान संस्था के आयुर्वेद प्रोडक्ट, संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बीमारी व बेरोजगारी की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर सेमिनार में उपस्थित सभी टीम लीडरों व संस्था के सभी फाइटरो एवं सेमिनार में उपस्थित समस्त जन समूह को प्रेरित किया गया। वहीं आयुर्वेद को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर स्वस्थ जीवन जीने की सलाह दी गई और बेरोजगारी को दूर करने में भागीदार बनने को प्रेरित किया गया। सेमिनार में उपस्थित लगभग दो दर्जन लोगों द्वारा संस्था में अपना रजिस्ट्रेशन किया गया। इस मौके पर प्रमोद सिंह टोपाज, हरीश सनवाल, नारायण दत्त जोशी, हीरा सिंह बिष्ट, अरविन्द बिष्ट, मोहित महरा, पंकज बगडवाल, विजय फर्त्याल आदि मौजूद थे।