अल्मोड़ा। मणिपुर में नक्सली हमले में शहीद हुए 16 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान कमल भाकुनी का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर आवास पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान हर आंख नम हो गयी। पूरा क्षेत्र ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, कमल भाकुनी का नाम रहेगा’, कमल भाकुनी अमर रहे आदि नारों से गूंज उठा। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए उन्हें नम आंखों से विदाई दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने चनोदा के ग्राम बूंगा पहुंच कर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चयात शहीद जवान के पार्थिव शरीर को आवास से लकड़ी पड़ाव स्थित शमशान घाट ले जाया गया। जहां पूरे रास्ते मे स्वर्गीय जवान कमल भाकुनी अमर रहें के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नक्सली मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त होने वाले 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान कमल सिंह भाकुनी की शहादत को वह शत-शत नमन करती हैं। कहा कि एक असेर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है।