अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने आज हवालबाग विकासखंड के खासप्रजा क्षेत्र के ग्रामसभा सरसों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। विधायक तिवारी ने विधानसभा चुनाव में ग्रामवासियों द्वारा दिये गये अपार समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेगें। उन्होंने ग्रामसभा की समस्याओं की जानकारी लेकर जनपद के संबधित अधिकारियों को शीघ्र निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामसभा के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 4 लाख की धनराशि जारी करने की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता दीवान सिंह बिष्ट ने की। इस दौरान ग्राम प्रधान पिंकी बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, पूरन रॊतेला, संजय दुर्गापाल, तारा चन्द्र जोशी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट , रोहन आर्या, किशन सिंह, किरन आर्या, बहादुर सिंह अधिकारी, दीपक कुमार, दिनेश आर्या, दयाल राम, जगदीश सिंह, कुन्दन सिंह, मनोहर लाल, दयाल, हयात सिंह, गोपाल बिष्ट सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।