अल्मोड़ा। यहां धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम पंचायत काफिला में शनिवार को पीएलवी ने डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर पीएलवी की टीम घर-घर पहुंची और लोगों को विधिक जानकारी दी। इस दौरान पीएलवी विजय कुमार और नंदन सिंह ने लोगों को विधिक जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने घरेलू हिंसा 2005, सड़क सुरक्षा के नियम, प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की जानकारी भी लोगों को दी। लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी।